― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरAccident in Jaunpur: स्कार्पियो व ट्रक में जोरदार टक्कर

Accident in Jaunpur: स्कार्पियो व ट्रक में जोरदार टक्कर

जौनपुर धारा, शाहगंज। मंगलवार को सुबह लगभग 11बजे बलिया-लखनऊ राज्य मार्ग स्थित सेंट थॉमस चौक के समीप स्कार्पियो और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे स्कार्पियो का आगें का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुई। टक्कर के पश्चात् चौराहे पर भीषण जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि उक्त चौक से कई हजारों छात्रों का प्रतिदिन आवागमन रहता है, वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय, सेंट थामस इण्टर कालेज, प्राइमरी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय समेत कई चिकित्सालय स्थित है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो इस चौक पर आयें दिन दुर्घटना होती रहतीं है। पिछले माह में साइकिल सवार छात्रा टैक्टर की चपेट में आने से जान गंवा बैठी थी।

Share Now...