Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर98 यूपी बटालियन सीएटीसी-328 का हुआ भव्य समापन 

98 यूपी बटालियन सीएटीसी-328 का हुआ भव्य समापन 

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के खैरुद्दीनगंज वार्ड स्थित मड़ियाहूं पीजी कालेज मड़ियाहूं में आज 98यूपी बटालियन द्वारा आयोजित सीएटीसा-328 कैम्प का भव्य समापन मडियाहूँ पीजी कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.लीना तिवारी पूर्व विधायक 370 विधानसभा मडियाहू तथा विशिष्ट अतिथि बीएचयू के प्रख्यात चिकित्सक डॉ.चंद्रशेखर पांडे रहे कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात एनसीसी कैडेटों ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा जनमानस का मन मोह लिया। कार्यक्रम डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल पंत के निर्देशन में संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात मडियाहूँ पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.एसके पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ.चंद्रशेखर पांडे ने छात्रों को अनुशासन का महत्व बताया। डॉ.लीना तिवारी ने कराओ के अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की कार्यक्रम में उपस्थित डॉ.परमेंद्र सिंह मेजर आरपी सिंह, कैप्टन एसएस मिश्रा, एनसीसी अधिकारी आरती सरोज, विनोद मिश्रा तथा विनय के साथ समस्त एनसीसी के पी.आई.स्टाफ एनसीसी के सूबेदार मेजर बृजेंद्र सिंह एवं समस्त कैडेट को महाविद्यालय के प्रबंधक अपूर्व तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 98 यूपी बटालियन को हमेशा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।