Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर8 गांवों का एकीकृत योजना के तहत होगा शीघ्र विकास : डॉ.आर.के.पटेल

8 गांवों का एकीकृत योजना के तहत होगा शीघ्र विकास : डॉ.आर.के.पटेल

जौनपुर धारा,माड़ियाहूं। अपना दल (एस) के मड़ियाहूं विधायक डॉ.आर.के.पटेल ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित एकीकृत योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों के सर्वांगीण विकास के लिये रामपुर विकासखण्ड और मड़ियाहूं विकासखंड के कुल आठ ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। विधायक डॉ.पटेल ने इसे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में एक सराहनीय व महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री को एक प्रस्ताव सौंपकर मांग की थी कि रामपुर विकासखंड के काजीहद, सिधवन, गंधौन, आशापुर, सुरेरी तथा मड़ियाहूं विकासखंड के कुतुबपुर, रामपुर नद्दी और केड़वारी जैसे गांव, जहाँ अनुसूचित जाति की जनसंख्या 50त्न से अधिक है, उन्हें एकीकृत योजना में शामिल किया जाए। मंत्री ने विधायक के पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्क्षण जनपद के सीडीओ को इन गांवों में स्थलीय जांच कर प्रस्ताव तैयार करने और विकास कार्यों को शीघ्र अमल में लाने का निर्देश दिया है। विधायक डॉ.आर.के.पटेल ने बताया कि इस योजना के तहत बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित कई। विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे इन गांवों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।