Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने प्राप्त की विभागीय राजस्व प्राप्ति की जानकारी

राज्यमंत्री ने प्राप्त की विभागीय राजस्व प्राप्ति की जानकारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्टांप पंजीयन एवं न्यायालय के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके पूर्व राज्यमंत्री के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद ने पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया।

बैठक में राज्यमंत्री ने जनपद में विभागीय राजस्व प्राप्ति के संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान से जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने स्टांप वादों, स्टांप देयो एवं वसूली से सबंधित वितरण, शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत होने वाली कार्यवाही, महिलाओं के पक्ष में विलेखों में स्टांप छूटो का विवरण, पारिवारिक दान विलेखों का विवरण, दिव्यांगों के कल्याण हेतु स्टांप छूटो का विवरण, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनो को स्टांप छूटो का विवरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।  इसके साथ ही उन्होने ऑनलाइन नकल प्रदान की जाने की संबंध में कृत कार्यवाही, एक पन्ने के विलेख प्रमाणक जारी किये जाने एवं उसी दिन विलेखों की तत्काल वापसी, स्टांप वादो के एक मुश्त समाधान योजना, दस हजार से पच्चीस हजार के स्टांप की वापसी के विवरण के सम्बन्ध में भी विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए निर्देश दिए।