Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुर75वर्षीय वृद्ध का सिर कूचकर नृशंस हत्या

75वर्षीय वृद्ध का सिर कूचकर नृशंस हत्या

जौनपुर धारा, नेवढ़िया। 75वर्षीय वृद्ध के सिर को ईट पत्थर से कूच कर नृशंस हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंशिक टीम जॉच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में बीती रात डेंगुर शर्मा पुत्र विश्वनाथ शर्मा 75वर्षीय वृद्ध दीपापुर तरती थाना नेवढ़िया निवासी की हत्या ईट पत्थर से सिर कुचकर नृशंस हत्या कर दिया गया। बता दें कि डेंगूर शर्मा की शादी नहीं हुई थी। इस घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भतीजा ओमप्रकाश शर्मा पुत्र नक्कु शर्मा ने अज्ञात लोगों के ऊपर लिखित तहरीर थानाध्यक्ष नेवढ़िया अश्वनी कुमार दुबे को दिया।तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात लोगों के उपर जांच में जुटी है। इस बाबत थानाध्यक्ष नेवढ़िया अश्वनी कुमार दुबे ने बताया अज्ञात लोगों के लिए तहरीर मिला है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जायेगा। थानाध्यक्ष नेवढ़िया मय फोर्स पहुंचकर जाँच में जुट गए हैं। वहीं पर फॉरेंसिक जाँच करने के लिए जिले से टीम भी पहुंच कर जॉच में जुटी है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अश्वनी कुमार दुबे ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share Now...