इन्द्रदेव दूबे सभापति व उपसभापति रविशंकर निर्विरोध निर्वाचित

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के अन्तर्गत साधन सहकारी समिति पर रविवार को सभापति पद के लिए इन्द्रदेव दूबे व उपसभापति पद के लिए रविशंकर पाण्डेय निर्विरोध चुने गये। विजयी प्रत्याशी को लोगों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रही। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेश कुमार दूबे उर्फ मटरु दूबे, नागेन्द्र दूबे उर्फ गद्दर, शिवाकान्त तिवारी, विक्रम त्रिपाठी, रमाकान्त तिवारी, राजकुमार तिवारी, दीपू दूबे आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं साधन सहकारी समिति हिरामनपुर में इन्दू सिंह पांच वोट पाकर सभापति चुनी गयी।
सभापति माधुरी सिंह उपसभापति राज बहादुर यादव निर्विरोध चुने गए

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकला के साधन सहकारी समिति लिमिटेड जंगीपुर खुर्द में रविवार को सभापति व उपसभापति का चुनाव हुआ जिसमें भाजपा नेता स्व. नरेंद्र प्रताप सिंह की धर्मपत्नी एवं मंडल महामंत्री प्रशांत सिंह ‘दीपक’ की माताजी माधुरी सिंह निर्विरोध सभापति चुनी गई। निवार्चन अधिकारी मुकेश कुमार व उमाशंकर की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें माधुरी सिंह सभापति तो राजबहादुर यादव उपसभापति चुने गए। इस अवसर पर दुर्गेश प्रताप सिंह पिंटू प्रधान संघ अध्यक्ष पति चंदन यादव, महामंत्री मिथिलेश यादव मंडल अध्यक्ष, राजकेशर पाल रामेश्वर सिंह, डीके सिंह प्रभात यादव दागा, अखिलेश विनोद, संतोष, मनीष, आदि सदस्य जीत की बधाई दी।
पत्रकार विनय सिंह सहित नौ समितियों के सभापति निर्वाचित
जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र पंचायत डोभी के नौ साधन सहकारी समितियों के सभापति के लिए हुए चुनाव में जहां आठ समितियों के सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए वहीं सहकारी समिति बीरीबारी में चुनाव हुआ। जिसमें निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुए साधन सहकारी समिति मन्दूपुर से पत्रकार विनय प्रताप सिंह, अईलिया से राम दयाल सिंह, बराभनपुर से सरिता सिंह, अमरौना से विजय बहादुर सिंह, मढ़ी से राम जियावन यादव, चंदवक से मालती देवी, बोड़सर से संतोष कुमार सिंह बच्चा व बहिरी से बांके यादव। वहीं साधन सहकारी समिति बीरीबारी में हुए चुनाव में मुकेश सिंह को 6 व सुरेंद्र सिंह को तीन मत मिले। मुकेश सिंह को विजयी घोषित किया गया। चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया था।
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर धारा, केराकत। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत उपनिरीक्षक युगल किशोर चौकी प्रभारी थानागद्दी द्वारा रविवार की सुबह पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त क्षेत्र के टड़वा निवासी देवानंद पुत्र बैजनाथ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
निर्विरोध निर्वाचित हुए 9 सभापति
जौनपुर धारा, सिरकोनी। ब्लॉक में नौ लोग साधन सहकारी समिति के सभापति चुने हए। अधिकांश जगहों पर सभापति निर्विरोध चुने गए। कुछ स्थान पर चुनाव प्रक्रिया की तरह सदस्यों ने मतदान से सभापति चुना। चुनाव प्रक्रिया शनिवार से चल रही थी। चुनाव के लिए सुबह से ही साधन सहकारी समिति पर चुनाव अधिकारी आ गए थे। साधन सहकारी समिति सरस्वती जमैथा में रूपेश कुमार सिंह उर्फ डिपले सिंह, कबुलपुर से डॉ. दिनेश कुमार सिंह, राजेपुर से डेजी सिंह पत्नी अजय सिंह, शाहबड़ेपुर से शरद कुमार चौहान, कुद्दुपुर से माधोपट्टी से अभिषेक सिंह, गोपीपुर से रामशिरोमणि तिवारी निर्विरोध सभापति चुने गये।



