Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर7 जून से ओवल में खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

7 जून से ओवल में खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले खुद को तरोताजा रखने के लिए राहुल द्रविड़ इस वक्त मालदीव में स्कूबा का मजा ले रहे हैं. इस दौरान राहुल द्रविड़ की वाइफ भी साथ हैं. इस वक्त भारतीय खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे हैं. जबकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से ओवल में खेला जाएगा. नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से राहुल द्रविड़ की तस्वीरें शेयर की गई हैं. इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि परफेक्शन का दूसरा नाम राहुल द्रविड़ है… जिस चीज को राहुल द्रविड़ पंसद करते हैं उसके लिए वह दिल और जान हाजिर कर देते हैं. स्कूबा डाइविंग भी इससे जुदा नहीं है. साथ ही इस कैप्शन में लिखा है कि स्कूबा डाइविंग से जुड़ी बातों को राहुल द्रविड़ ने ध्यान से सुना और उस पर काम किया. बहरहाल, सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. गौरतलब है कि इस वक्त आईपीएल 2023 सीजन खेला जा रहा है. इस लीग में ज्यादातर खिलाड़ी खेल रहे हैं. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने इस खाली वक्त का इस्तेमाल करने का फैसला किया. बहरहाल, वह मालदीव में अपनी फैमली संग छुट्टियां मना रहे हैं. हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम क्रिकेट टीम के साथ राहुल द्रविड़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों में जुट जाएंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच 7-11 जून के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा.