देश के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का 63साल की उम्र में निधन हो गया है। रोहित बल के निधन की जानकारी फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर दी है। बताते चलें कि रोहित बल बहुत दिनों से दिल से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे और आईसीयू में भर्ती थे। बीमारी के चलते उन्होंने फैशन की दुनिया से दूरी बना ली थी और लैक्मे इंडिया फैशन वीक उनका आखिरी शो था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आई इस खबर ने दिवाली के मौके पर फैंस को झटका दिया है। रोहित बल के निधन की खबर आने के बाद बी-टाउन के सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजिल दे रहे हैं। फैशन डिजाइनर रोहित बल के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रोहित बल के तमाम चाहने वाले फैंस को भरोसा नहीं हो रहा है कि फैशन की दुनिया का एक सितारा हमेशा के लिए चला गया है। रोहित बल अपनी गिरते स्वास्थ्य के चलते काफी समय से फैशन दुनिया से दूरी बनाए हुए थे। लैक्मे फैशन वीक रोहित बल का आखिरी शो था और यहां पर अनन्या पांडे उनके लिए शो स्टापर बनी थीं। लैक्मे फैशन वीक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित बल का वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फैशन डिजाइनर की सेहत भले ही खराब थी। लेकिन उनका उत्साह देखने लायक है। रोहित बल का जन्म साल 1961 में हुआ था। श्रीनगर में पैदा होने वाले रोहित बल की फैमिली दिल्ली में शिफ्ट हो गई। रोहित बल ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन की पढ़ाई की। रोहित बल ने साल 1986 में अपने भाई संग मिलकर ऑर्किड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना कर अपने करियर की शुरुआत की थी। रोहित बल ने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए कास्ट्यूम डिजाइन किए।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
63 साल की उम्र Fashion designer का निधन

Previous article
Next article


