Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुर52 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

52 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

  • हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • कुल 81 गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने का लक्ष्य

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने वाली संस्था हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट ने रविवार को गांव बनवीर पुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें 52लोगों ने स्वस्थ सेवाओं का लाभ लिया और जानकारी प्राप्त किया। हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहता है और उनको स्वास्थ्य शिविर लगाकर विभिन्न रोगों की जांच करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम करते हैं। इसी क्रम में 81गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है और उसी क्रम में बनबीरपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें बीपी, शुगर, ब्लड प्रेशर एसपीओ-2 की जांच की गई। वेलनेस ट्रस्ट के डायरेक्टर व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ सुधाकर दुबे ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व सचेत करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। ताकि लोग स्वास्थ्य रहें और उन्होंने बताया कि परीक्षण के दौरान ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज के मरीज़ ज्यादा देखने को मिले। यदि लोग अपना खानपान एवं दिनचर्या में सुधार कर ले तो इस तरह की बीमारियों पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। इस दौरान ग्राम प्रधान राज कपूर पटेल, बीडीसी रामकरण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला देवी, संगीता सुदामा देवी, राजेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, तेजस दुबे व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।