― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर50 लाभार्थियों को सौंपी गयी आवास की चाबी

50 लाभार्थियों को सौंपी गयी आवास की चाबी

जौनपुर धारा, सुजानगंज। ब्लाक सभागार में शुक्रवार को 50 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई जिसमें संयुक्त खंड विकास अधिकारी देवराज पटेल ने लाभार्थियों को चाबी सौंपते हुए कहा कि पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। आवास की चाबी पाकर सभी लाभार्थियों के चेहरे खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर सुरेश कुमार पटेल जेई, इंद्र भूषण दुबे पंचायत सहायक विकास अधिकारी, अमित गुप्ता, शिल्पा तिवारी, मुकेश पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...