जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बबुरा गांव स्थित अण्डरपास पुलिया के पास से 5 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त अण्डरपास के बगल एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में एक बोरी में कोई सामान लेकर कहीं जा रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक अपराध अरविन्द कुमार चौहान, एसआई इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में पुलिस मौके पर भेजा। पुलिस को देखते ही वह जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूंछे जाने पर उसने अपना नाम स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू पुत्र स्व.विजय सिंह निवासी बबुरा थाना बदलापुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बोरी में 5 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि यह शातिर अपराधी है। इसके ऊपर बदलापुर व सिंगरामऊ थाने में कुल 17 मुकदमें दर्ज हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में तूफान का तांडव: इकलौते बेटे की मौत, भैंस मरी, सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे गिरे
जौनपुर के सरायख्वाजा क्षेत्र में आए भीषण चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई। मकान गिरने से एक किशोर की मौत हो गई, पेड़ गिरने से भैंस की मौत हुई और कई गांवों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही।
5.250 किग्रा.गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Previous article

