जौनपुर धारा,जौनपुर। दीवानी बार एसोसिएशन प्रांगण में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड़ के तत्वाधान में महाराजा, महाप्रतापी महाराणा प्रताप सिंह के 484वें जन्मदिन पर माला फूल व दीपक जलाया व दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। लक्ष्मी बाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जंगल में घास की रोटी खायी लेकिन अपने स्वाभिमान, वसूल और मर्यादा से समझौता नहीं किया। उन्होने अपने देश के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश राज पाठक, राजेश कुमार गुप्ता एड., शुभम श्रीवास्तव, रामदेवल, विनय, राहुल, उषा, रूपा, ममता, संतोष, सोनम आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
484वें जयंती पर याद किये गये महाराणा प्रताप

Previous article


