जौनपुर धारा,बक्शा। आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से बृहस्पतिवार को पंचायत भवन मुख्यालय से प्राथमिक विद्यालय तक पैदल रैली के अलावां विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम सचिव विजय भान यादव तथा ग्राम प्रधान विजय कुमारी के नेतृत्व में सुजियामउâ में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में समाज के विभिन्न वर्गों से गाँव के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। रैली में शामिल लोग मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन की तख्तियों तथा मतदाता जागरूकता के माध्यम से बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित किया। उक्त अवसर पर शांति भूषण उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गयी रैली

Previous article
Next article


