मुंगराबादशाहपुर। नगर स्थित सार्वजनिक इण्टर कालेज में मंगलवार को 47वीं ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर विद्यालय के कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपना बेहतरी प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। तालियों से ग्राउंड गूंजता रहा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं में खेल के प्रति रुचि, टीम वर्क, प्रतिस्पर्धात्मक भावना के विकास, आत्म विश्वास को बढ़ावा देने तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने के लिए सकारात्मक वातावरण के सृजन हेतु खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर किया गया था। विकास खण्ड मुंगरा बादशाहपुर में छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा का विकास करने के उद्देश्य से राज्य परियोजना द्वारा ’47वीं खेल कूद प्रतियोगिताÓ में दौड, खो-खो, ऊँची कूद, लम्बी कूद, गोला फेक एवं सुलेख कार्यक्रम हुआ। न्याय पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चे विकास खण्ड पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। सभी खेलों के विजेता बच्चे जनपद स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्राथमिक स्तर (बालक) के 50मी.दौड़ में चाहत, प्रा.वि.सोहॉसा, आयुष सरोज, उ.प्रा.वि.सटवों (कक्षा 01 से 08), शैलन्द्र पटेल प्रा.वि.बोड़ी का पूरा, प्राथमिक स्तर (बालिका) के 50मी.दौड़ में अंशिका, प्रा.वि.नीभापुर, तान्या, प्रा.वि.रामपुर गजाधर, खुशी मौर्या, उ.प्रा.वि.सरायचौहान (कक्षा 01 से 08), कबड्डी में प्राथमिक स्तर (बालिका) में प्रथम स्थान पर न्याय पंचायत सोहॉसा, द्वितीय स्थान न्याय पंचायत गोरड्याडीह के बच्चें आये। सुलेख में प्राथमिक स्तर से दिशा यादव, प्रा.वि.रामपुर गजाधर, लक्ष्मी गौतम, उ.प्रा.वि.पाण्डेयपुर (कक्षा 01 से 08), उच्च प्राथमिक स्तर पर साक्षी यादव, उ.प्रा.वि.मुड़ाव (कक्षा 01 से 08), रिया गुप्ता, उ.प्रा.वि.बड़ागांव के बच्चें उत्तीर्ण हुए। शुभारंभ सत्येन्द्र सिंह ब्लॉक प्रमुख द्वारा किया गया। उन्होंने अपने अनुबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है। जिससे बच्चों का सार्वांगीण विकास होता है। इसलिए सभी बच्चों व्यस्कों को प्रतिदिन खेलकूद अथवा व्यायम जरूर करना चाहिए। खेल का समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी मुँगरा बादशाहपुर डॉ.अविनाश सिंह के द्वारा किया गया।
― Advertisement ―
47वीं ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Previous article


