जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को क्षेत्र के श्री बजरंग इंटर कॉलेज घनश्यामपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग टीम बी के तहत उक्त विद्यालय के 435 छात्र-छात्राओं का हीमोग्लोबिन, लम्बाई, वजन सहित आदि स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान महामारी, स्वच्छता और नशामुक्ति के सन्दर्भ में बच्चों को जागरूक किया गया। तत्पश्चात उक्त कार्यक्रम के दौरान मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली छात्रा मनीषा बिंद, खुशी गौतम व शालू गौतम को तथा चार्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में अनन्या सिंह, नैन्सी विश्वकर्मा, रंजीत मौर्या और रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी और राधा को उक्त इंटर कॉलेज के प्राचार्य विनोद कुमार तिवारी के हाथों से शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। स्वास्थ्य टीम में डॉ. श्वेता विक्रम, अवनीश सिंह बीपीएम नेत्र परीक्षण अधिकारी सुशीला कुमार यादव, संतलाल यादव एलटी, रिंकी सचान एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका सहित आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
435 छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Previous article

