Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजन40 की उम्र में अलविदा कह गये एक्टर सुनील होलकर

40 की उम्र में अलविदा कह गये एक्टर सुनील होलकर

तुनिषा शर्मा की मौत के बाद टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सुनील होलकर का निधन हो गया है। उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया और अभिनय से सभी को मनोरंजन किया लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं रहे। 40 की उम्र में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को लीवर सोरायसिस बीमारी थी, जिससे वह लंबे समय से पीड़ित थे। वह डॉक्टर्स से ट्रीटमेंट भी करवा रहे थे और 13 जनवरी को उन्होंने अंतिम सास ली। सुनील होलकर ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में भी काम किया था। वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी अपने अभिनय से दर्शकों को हंसा रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर सुनील को अपनी मौत का एहसास हो गया था। उन्होंने इस दुनिया से जाने से पहले दोस्त को एको मैसेज भी किया था। कहा था कि वह सभी को अच्छे से गुड बाय करना चाहते हैं, साथ ही लोगों के प्यार के लिए थैंक यू भी कहा था। सुनील होलकर ने अपने उस मैसेज में अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगी थी। सुनील होल्कर ने फिल्म ‘मोरया’ में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने अभिनय से प्रशंसकों के दिलों पर राज किया। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म ‘साष्ठा पैठानी’ में भी काम किया था। उन्होंने धारावाहिक मैडम सर, मिस्टर योगी से अपने अभिनय की छाप छोड़ी। सुनील ने कई वर्षों तक अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में काम किया है। कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने अपने पीछे मां, पिता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ा है, जिनका रो-रोकर अब बुरा हाल हो रहा है।

Share Now...