Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुर4 जनवरी को रेल रोको आंदोलन का ऐलान

4 जनवरी को रेल रोको आंदोलन का ऐलान

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के निभापुर रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को दोहराया और कहा कि अब आर पार की लड़ाई शुरू होगी। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर में ओवर ब्रिज और बाईपास रोड को लेकर अन्ना लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने निभापुर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि 4 जनवरी को हो रहे रेल रोको आंदोलन में निभापुर स्टेशन मास्टर को भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर कहा कि निभापुर में भी होगा रेल-रोको आंदोलन, जौनपुर का मुंगरा बादशाहपुर में इटहरा-कोदहू बाईपास, रेल ओवरब्रिज बनाने के लिए 4 जनवरी को हो रहे धरना-प्रदर्शन रेल-रोको आंदोलन में मुंगराबादशाहपुर के अलावा निभापुर में भी रेल आंदोलनकारियों ने नीभापुर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौपा। निभापुर में छात्र और महिलाएं आंदोलन का नेतृत्व करेंगी। निभापुर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते समय लोगों ने कहा कि निभापुर स्टेशन का विकास किया जाए और मुंगरा बादशाहपुर में जाम समस्या हल करने के लिए ईटहरा कोदहू बाईपास बनाकर उस पर रेल ओवरब्रिज तत्काल शुरू किया जाए और किसानों का मुआवजा देकर किसानों से जमीन अधिग्रहित करते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सौंपा जाए। यह कार्य अगर एक महीने के अंदर नहीं किया जाता तो 4 फरवरी को फिर निभापुर के रेल आंदोलनकारियों ने निभापुर स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन धरना प्रदर्शन का घोषणा की है।