Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर310 जरूरतमंदों में वितरित किया गया कंबल

310 जरूरतमंदों में वितरित किया गया कंबल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगर राष्ट्रीय युवा दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी, उनके प्रतिनिधि दिनेश सोनकर एवं डॉ.अनुपम सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गौराबादशाहपुर ने लोगो को अपने नगर को स्वच्छ बनाने, प्रतिबंधित पालीथीन एवं खुले में शौच न करने की अपील करते हुए स्वच्छता की प्रतिज्ञा दिलायी। नगर पंचायत के 310 ग़रीब एवं असहाय लोगो में कम्बल वितरण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत सभासद देवेंद्र प्रताप पाल, शीशवंश सिंह, मनीष कुमार व लिपिक हरेंद्र कुमार बिन्द, रवींद्र यादव, नाहर यादव, सचिन सिंह, विपिन सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।