― Advertisement ―

spot_img

क्या 2035 तक आम आदमी स्पेस में रहेगा?

रात को छत पर लेटकर चाँद देखना अब सिर्फ रोमांस या कविता की बात नहीं रह गई है। साल 2026 में दुनिया एक नए...
Homeअपना जौनपुर31 मार्च तक बढ़ी एकमुस्त समाधान योजना

31 मार्च तक बढ़ी एकमुस्त समाधान योजना

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि प्रबन्ध निदेशक उ.प्र.अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास नि.लि. लखनऊ द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत वितरित ऋणो के सापेक्ष अधिदेय ऋणो की वसूली के सम्बन्ध में अनुसूचित जाति के गरीब ऋणगृहीताओं को योजना का लाभ प्रदान करने हेतु नवीन एकमुस्त समाधान योजना 12 जुलाई 2023 से 31 मार्च 2024 तक बढ़ाये जाने के निर्देश के क्रम में जनपद जौनपुर में संचालित स्वतः रोजगार योजना, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निलि.योजना, स्वच्छकार योजना, में लाभान्वित व्यक्ति जिनके द्वारा अभी तक किन्ही कारणो से बकाया धनराशि जमा नही की गयी है, नवीन एकमुस्त समाधान योजना के अन्तर्गत मूलधन एवं मात्र साधारण ब्याज जमा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है, यह योजना 12 जुलाई 2023 से 31 मार्च 2024 तक ही संचालित है।

Share Now...