Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर31 एएनएम को सीएमओं ने वितरित किया नियुक्ति प्रमाण पत्र

31 एएनएम को सीएमओं ने वितरित किया नियुक्ति प्रमाण पत्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जनपदों के लिए चयनित 1573 ए.एन.एम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिसका कार्यालय मुख्य चिाfकत्साधिकारी सभागार में एलसीडी के माध्यम से प्रसारण भी दिखाया गया। जनपद में मुख्य चिकित्साधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह के हाथों 31एएनएम को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी एएनएम से कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप लगन एवं निष्ठा से कार्य करते हुए स्वास्थ्य विभाग को आगे ले जाये। नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर चयनित एएनएम के चेहेरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह, डॉ.राजीव कुमार, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.प्रभात कुमार, उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ.डीके सिंह, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, नीरज जयप्रकाश गुप्ता, धीरज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।