जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित दादरपुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवक को पकड़ा तलाशी के दौरान झोले में अवैध रूप से 3 किलो गांजा के साथ पकड़ा। मंगलवार की सुबह उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव व अशोक कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ फैजाबाद मार्ग स्थित दादर ओवर ब्रिज के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दिया कि दो युवक गांजा लेकर आ रहे है। पुलिस ने दो संदिग्ध युवक को झोले के साथ पकड़ा तलाशी के दौरान दोनों युवक के पास से तीन किलो की मात्रा में गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान युवक ने नाम पता आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी अरूण यादव पुत्र बाबु राम व उसराभांदी निवासी अजय यादव पुत्र बहादुर यादव बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

