जौनपुर धारा,जौनपुर। विश्व होमियोपैथिक दिवस पर होमियोपैथिक डीलर्स एसोशिएसन के तत्वाधान में होमियोपैथिक के जनक डॉ.सैमुअल हैनिमैन का 270वाँ जन्म दिवस नवाब यूसुफ रोड स्थित संस्था कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्जवलित अध्यक्ष रवि प्रकाश ने किया। जिसमे संस्था के अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा सभी होमियोपैथिक स्टोर्स मालिक को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर होमियोपैथिक की बहुत सी कम्पनियों ने अपना स्टाल लगाकर अनेक नई-नई दवाओं के बारे में जानकारियाँ लोगों को दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.प्रमोद कुमार मौर्य ने किया। अन्त में संस्था के अध्यक्ष डॉ.रवि प्रकाश श्रीवास्तव व महासचिव डॉ.मनीष गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर संदीप जायसवाल, अंजनि कुमार, धीरज मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, विवेक, विनोद प्रकाश, उमेश भीवास्तव, मनोज विश्वकर्मा, डॉ.शशि प्रकाश, डॉ.राजेश आदि मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
270वें जन्मदिवस पर याद किये गये हैनिमैन

Previous article


