Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरचोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को फोरलेन पट्टी दयाल गांव के पास से चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन सिंह (निवासी फत्तूपुर, थाना बदलापुर) और आवेश अहमद (निवासी पुरानी बाजार) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार शर्मा निवासी ग्राम हिंदुयीपुर, थाना औराई, जनपद भदोही ने 30 दिसंबर को बदलापुर कोतवाली में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह भलुआही वार्ड नंबर 5 में किराए पर रहता है और एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई थी। गुरुवार सुबह प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक के साथ पट्टी दयाल गांव के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर उपनिरीक्षक शेषनाथ सिंह व अन्य जवानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से चोरी की हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।