Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुर27 जुलाई को पीयू में होगा सावन महोत्सव

27 जुलाई को पीयू में होगा सावन महोत्सव

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में 27 जुलाई को सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस सावन महोत्सव में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ तमाम स्टाल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की समन्वयक डा. जाह्नवी श्रीवास्तव के अनुसार स्टाल में लगने वाले हस्तनिर्मित वस्तुओं के निर्माण का प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के कौशल विकास केंद्र और महिला अध्ययन केन्द्र पर दिया जा रहा है। हस्तनिर्मित वस्तुओं में धूप, अचार, हैंडमेड झुमके इयररिंग्स और राखी शामिल है। इसके साथ ही 2023 में हुए नगर निकाय चुनावों में विजयी जिले की सभी महिला प्रत्याशियों को सम्मानित किया जाएगा। इन सबके साथ ही सावन में महोत्सव में शिव-पार्वती झांकी, पेड़ों की बारात एवं कजरी गायन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विश्वविद्यालय अपनी आसपास की संस्कृति और कलाओं को जिन्दा रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम कर रही है ताकि विश्वविद्यालय अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सके।

Share Now...