Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर25 हजार के इनानिया सहित दो गिरफ्तार

25 हजार के इनानिया सहित दो गिरफ्तार

  • मुखबिर की सूचना पर राजा साहब के पोखरा के पास से हुई गिरफ्तारी
  • कोतवाली और लाइन बाजार थाने में दर्ज है कई मामले

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने 25000रूपए के पुरस्कार घोषित गैंगस्टर और एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली और लाइन बाजार थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस कई दिन से इनकी खोजबीन में लगी हुई थी। नवागत कोतवाल अखिलेश कुमार मिश्रा चार्ज लेने के बाद एक्शन मोड में है। कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही उन्होंने शुरू कर दिया है। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजा साहब के पोखरे के पास दो अभियुक्त मौजूद हैं अगर जल्दी किया जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलते ही कोतवाल अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस राजा साहब पोखरा के पास पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए वहां से 25000 के इनामिया अपराधी संदीप यादव पुत्र संतोष यादव निवासी रसैना थाना लाइन बाजार और रोहित सोनकर पुत्र करिया सोनकर निवासी कुद्दपुर थाना लाइन बाजार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो तमंचा और दो 315 बोर कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों अपराधियों का खिलाफ कोतवाली और लाइन बाजार थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. अरविंद कुमार यादव चौकी प्रभारी सिपाह, उ. नि. अरविंद कुमार सिंह चौकी प्रभारी सरायपोख्ता, हे.कां.श्याम जी भारती, का.राजू, जितेंद्र सिंह, सौरभ यादव, राहुल, रामजनम यादव और विनय शामिल हैं।

Share Now...