Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महानंदा एक्सप्रेस के बाथरूम से 17 लीटर शराब बरामद

गाजीपुर। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर बिहार के लिए संचालित होने वाली ट्रेनें शराब तस्करों के लिए मुफीद बन गई है। आरपीएफ व जीआरपी...
Homeमनोरंजन25 साल के हैंडसम हंक हो गए हैं विवाह फिल्म के राहुल

25 साल के हैंडसम हंक हो गए हैं विवाह फिल्म के राहुल

साल 2006 में आई शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म विवाह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर तो हिट रही है। लेकिन टीवी पर भी मूवी की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। इस फिल्म में काम करने वाले हर एक्टर को उनके नाम से नहीं बल्कि किरदार के नाम से पहचाना जाता है। इस फिल्म को लोग जितनी बार देख लें उतनी बार कम हैं। हर बार ये फिल्म लोगों का दिल जीत लेती है। इस फिल्म में छोटे राहुल की शरारतों को बहुत पसंद किया गया था। उनकी अपनी चाची के मस्ती और घर में हंसी का माहौल रखता था। फिल्म में राहुल का किरदार अमेय पांड्या ने निभाया था। फिल्म में छोटा सा दिखने वाला ये राहुल अब बहुत बड़ा हो गया है। अमेय की आप आज की तस्वीरें देखेंगे तो इसमें उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल है। अमेय ने फिल्म में समीर सोनी और लता सबरवाल के बेटे का रोल निभाया था। विवाह के बाद अमेय ने कई एड में काम किया। जिनकी वजह से वो काफी फेमस हो गए थे। फिल्मों की बात करें तो अमेय ने लागा चुनरी में दाग, स्वामी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अमेय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन फोटोज में उनके फैंस नहीं पहचान पाते हैं। अमेय का लुक और स्टाइल बदल चुका है। उनकी फोटोज पर फैंस कमेंट करने से पीछे नहीं हटते हैं। अमेय के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने इससे दूरी बनाई हुई है। वो एक्टिंग को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं। अमेय नेक काम भी करते रहते हैं।

Share Now...