Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुर25 क्षयरोगियों को वितरण किया गया आहार किट

25 क्षयरोगियों को वितरण किया गया आहार किट

हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट की ओर से दिया गया किट

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में गुरुवार को वेलनेस ट्रस्ट कोदहूं द्वारा गोद लिए गए टीवी रोगियों को आहार किट मुख्य अतिथियों ने पोषक आहार किट प्रदान किया गया।उन्हें इससे डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव कोदहूँ में स्थित हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य के प्रति कार्य कर रही है। चूंकि टीबी के मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पोषक आहार नहीं ले पाते हैं इसलिए इनकी सहायता की जा रही है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वेलनेस ट्रस्ट पर मुख्य अतिथियों मुंगराबादशाहपुर पीएचसी डॉ.अखिलेश त्रिपाठी वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिव शंकर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अधिकारी त्रिभुवन द्वारा पोषण किट प्रदान किया गया। डॉ.अखिलेश ने बताया कि 2025 तक प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाना है। इस अवसर पर जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र पर गोष्ठी हुई। शिव शंकर ने टीबी के मरीज को उपचार एवं देखभाल के बारे में विस्तार से बताया। त्रिभुवन ने स्वस्थ पोषण आहार लेने की सलाह दी। वहीं वेलनेस ट्रस्ट के डायरेक्टर व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ.सुधाकर दुबे ने कहा कि समय पर दवा लेने के साथ-साथ कुपोषण को भी दूर भगाया जा सकता है और मरीज जल्द स्वस्थ हो,यही प्रयास है हम सबका।