Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुर24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप्प

24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप्प

  • पेयजलापूर्ति समेत जनजीवन अस्त व्यस्त
  • नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटे से आपूर्ति अवरुद्ध है। घरों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अंधेरा छाया है। वहीं घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। ऐसी स्थिति बराबर बना हुई है लेकिन महकमा योगी सरकार के मंसूबे पर पानी फेरने पर लगा है। इस बाबत नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी के नेतृत्व में सभासदों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।  आधे नगर की आपूर्ति टाउन फिडर प्रथम (भादी फिडर) के माध्यम से होती है। इसी फीडर से ग्रामीण क्षेत्रों को भी आपूर्ति की जाती है। गुरुवार की रात ग्यारह बजे से आपूर्ति बाधित है। लिहाजा लोगों को पानी भी नहीं मिला। इस बावत नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी के नेतृत्व में सभासदों का एक प्रतिनिधि मंडल अधिशासी अधिकारी से मिला। उन्हें सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया गया है कि उक्त टाउन प्रथम फिडर को ग्रामीण क्षेत्र से अलग किया जाये। वहीं नगर के सभी जर्जर तार बदले जाये। मुख्य मार्ग पर लगे खंभें को सड़क से हटा किनारे किया जाये। बुढ़वा बाबा मंदिर पोखरा पर सौ केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित हो। इस दौरान प्रमुख रुप से सभासद अर्पित जायसवाल, मुहसिना, किरण सोनी, मनीष जायसवाल, आशुतोष कुमार, संगीता यादव, राम मिलन, अमन सोनी, श्रेयांस गुप्ता, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।