Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुर22सूत्रीय मांगों को लेकर यूपीएमएसआरए ने सौंपा ज्ञापन

22सूत्रीय मांगों को लेकर यूपीएमएसआरए ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। १ मई विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर यूपीएमएसआरए इकाई के सदस्यों ने अपने इकाई प्रांगण में अपने तथा अन्य बिरादराना संगठनों के साथ मजदूर दिवस मनाया और साथ ही साथ एक 22सूत्रीय मांगो को लेकर एक ज्ञापन श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार, कानपुर को जिलाधिकारी के द्वारा भेजा गया। ज्ञापन में मांग किया गया कि चार श्रम संहिताओं को निरस्त करें और बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम, 1976 सहित मौजूद श्रम कानून को जारी रखें, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्त की अनुमति न दें, सुनिश्चित करें कि नियोक्ताओं द्वारा सहस्त्र प्रमोशन कर्मचारियों की कोई छटनी, स्थानांतरण आदि न किया जाए, सभी श्रेष्ठ प्रमोशन कर्मचारियों को समय पर वेतन का पूरा भुगतान सुनिश्चित करें, बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम,1976 के प्रावधानों के तहत विकृत संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाएं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से निगरानी, ट्रैकिंग और गोपनीयता में घुसपैठ को रोकें, बोनस संदाय अधिनियम, 2015 के अनुसार उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को बोनस का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम,1948 के अनुसार सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को चिकित्सा देखभाल, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाए, श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं पर मुकदमा चलाकर उन्हें उचित सजा दी जाए, उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 2 (5) में संशोधन करें तथा बिक्री संवर्धन कर्मचारी को वर्कमैन की परिभाषा में शामिल करने के साथ अन्य बिन्दु  शामिल है। सभा को संबोधित करते हुए यूपीएमएसआरए के राज्य इकाई सचिव साथी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आज 1 मई 2025 को भारत में मई दिवस मनाने के 102 साल पूरे हो रहे हैं। कॉमरेड एम सिंगारवेलु ने 1 मई 1923 को मद्रास में लाल झंडा फहरा कर भारत में मई दिवस की शुरुआत किया था। आज की वर्तमान सरकार मजदूरों के लिए जो श्रम कानून बनाए गए है पूंजीपतियों के इशारे पर छेड़छाड़ कर उसमें बदलाव कर रही है जो कि गलत है और इससे मजदूरों का शोषण बड़ जायेगा। हम श्रम कानून में हो रहे इस बदलाव का विरोध करते हैं। साथी किरण शंकर रघुवंशी ने कहा कि जिन अंग्रेजों से हमारे पूर्वज लड़कर मजदूरों के लिए कानून बनवाए थे। सभा का संचालन ईकाई सचिव अजय चौरसिया ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन इकाई अध्यक्ष साथी मनोज सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अच्युत्त दुबे, अमित रंजन श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, अरुण सिंह, मुकेश मौर्या, सुनील चौधर आदि कि  महत्वपूर्ण भूमिका रही।