Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरसांसद रामजीलाल सुमन पर हमला पीडीए समाज पर हुआ हमला : राकेश...

सांसद रामजीलाल सुमन पर हमला पीडीए समाज पर हुआ हमला : राकेश मौर्य

संविधान और बाबासाहब का अपमान करने वाले न्याय का राज नहीं स्थापित कर सकते : प्रिया सरोजजौनपुर धारा,जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा रामजीलाल सुमन पर करणी सेना द्वारा हमला किए जाने एवं लगातार जान से मारने की धमकी दिए जाने पर तथा हमलावर अराजक तत्वों पर विधिसम्मत कार्रवाई ना किए जाने के विरोध में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में सपाजनों ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीवानी कचहरी तिराहा, डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क से भारी संख्या में जुलूस की शक्ल में नारेबाज़ी करते हुए। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार लगातार बाबासाहब के संविधान की अवहेलना करते हुए पीडीए समाज के लोगों का खुला उत्पीड़न कर रही है। पीडीए समाज के उत्पीड़न करने वाले अराजक तत्वों को पूरा संरक्षण दे रही है।ऐसे में न्याय का राज स्थापित नहीं कर सकते। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारों की कार्यप्रणाली से बाबासाहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान और संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर का सम्मान खतरे में है, और इसी क्रम में पीडीए समाज का हक अधिकार और सम्मान भी खतरे में है। धरना सभा को  विधायकगण तूफानी सरोज, लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व जि़ला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल, जयहिंद यादव वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, श्यामबहादुर पाल, पूनम मौर्य, अनवारूल हक गुड्डू, रत्नाकर चौबे, श्यामनारायण बिंद, शर्मिला यादव ने भी संबोधित किया। धरना सभा में राजनाथ यादव, रुखसार अहमद, राजेश यादव, श्रवण जायसवाल, निज़ामुद्दीन अंसारी, रमापति यादव, सुशील दुबे, राजेश विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, डॉ.सरफराज़, अमित यादव, राजन यादव, नैपाल यादव, सुरेश यादव, राजदेव पटेल, राहुल त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी लकी, गुलाब यादव, मालती निषाद, डॉ.शबनम नाज़, हीरालाल विश्वकर्मा, सैयद आरिफ, कमलेश यादव, कमालुद्दीन अंसारी, गामा सोनकर, संजय गौतम, सुक्खू यादव, मुनव्वर अली उमाशंकर चौरसिया, प्रेमनारायण बाबा,  उमाशंकर पाल, भूपेश पांडे, दीपक जायसवाल, दिनेश यादव फौजी, मनोज मौर्य, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू सहित सैकड़ों की संख्या में सपाजन उपस्थित रहे।