Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

निविदा आमंत्रित

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर जनपद के विभिन्न न्यायालयों/कार्यालयों में उपयोग हेतु फाइल कवर की आपूर्ति हेतु अधिकृत एवं ख्यातिलब्ध फर्मो से 21 दिसम्बर 2023 तक बन्द लिफाफे में दर आमंत्रित किये गये है। दर प्रस्तुत करने वाली फर्म को दर के साथ फाइल कवर का नमूना संलग्न करना अनिवार्य होगा।

गांजा के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित दादर पुल के नीचे चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा तलाशी के दौरान झोले में अवैध रूप से गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

शनिवार की सुबह उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता व हेड कांस्टेबल गोविन्द तिवारी अमित कुमार, कांस्टेबल बृजेश मिश्रा के साथ अयोध्या मार्ग स्थित दादर ओवर ब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग कर रहे थे। सूचना पर एक युवक को झोले के साथ पकड़कर तलाशी के दौरान डेढ़ किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान युवक ने नाम पता आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र के सोफीगढ गांव निवासी मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद आलमगीर बताया।

पुलिस नहीं दर्ज कर रहीं बाइक चोरी की एफआईआर

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील परिसर में खड़ी बाइक चाेरों ने तीन दिन पूर्व गायब कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित की एफआईआर दर्ज नहीं किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरोखनपुर गांव निवासी राहुल शर्मा अपनी बाइक से किसी कार्य से तहसील परिसर में आए हुए थे। वह अपने कार्य में व्यस्त थे कि अज्ञात चोरों ने उनके बाइक को गायब कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत बदलापुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर किया। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं किया। एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पीड़ित तीन दिन से थाने का चक्कर लगा रहा हैं।

ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, खुटहन। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग द्वारा विकास खण्ड स्थित शेखूपुर सुतौली गाँव में निर्मित खेल के मैदान में 18दिसम्बर को खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए युवा कल्याण अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि उक्त क्रीडा प्रतियोगिता ब्लाक स्तरीय सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गयी है, जिसमें गांव स्तर के खिलाड़ी लम्बी कूद, दौड़, कबड्डी आदि खेलों में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में विजयी टीम/खिलाडियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा।