शाहगंज। संपूर्ण भारतवर्ष में भव्यता के साथ मनाए जाने वाले देव दीपावली कार्यक्रम को नगर के राम जानकी मंदिर बौलिया घाट पर दिव्य और अलौकिक छटा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान तथा मंदिर के महंत धीरज दास के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों ने दीप जलाकर दीप उत्सव का कार्यक्रम आरंभ किया गया। घाटों पर दीपों को बेहद कलात्मक एवं सुंदर तथा सुनियोजित तरीके से सजाया गया। इसमें ब्राइट करियर क्लासेस के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही मनमोहक सज्जा की गई थी। इसमें वेद प्रकाश जायसवाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी, बाबा बालक दास, उज्जवल नाग, आर्यन साहू, आर्यन सोनी, दीपक राय, मनोज सेठ, बबलू जायसवाल, आलोक राय, अभिषेक जायसवाल, सीमा बरनवाल, रचना जायसवाल, रूबी जायसवाल, बबीता नाग, अनुपमा मोदनवाल तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन अमित राय के द्वारा किया गया। विधायक रमेश सिंह ने कहा ऐसे कार्यक्रम निरंतर चलने चाहिए, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियां हमारे त्यौहारों के बारे में जान सके। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में भक्ति भाव का संचार होता है। भजन संध्या के शानदार कार्यक्रम ने आए हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया। आए हुए सभी अतिथियों का वेद प्रकाश जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

