Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रेम विवाह के बाद युवती ने किया आत्महत्या

प्रेम विवाह के बाद युवती ने किया आत्महत्या

  • पति के साथ लखनऊ रहना चाहती थी विवाहिता, तनाग्रस्त होकर उठाया कदम

जौनपुर। गुरुवार की सुबह खेतासराय क्षेत्र के मानीकलां गांव में बुधवार की रात प्रेम विवाह के पांच माह बाद की युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चर्चा है कि पति के साथ लेकर लखनऊ न रहने से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी महेश्वर प्रसाद ने गत 10जून को 23वर्षीय काजल से प्रेम विवाह किया था। महेश्वर लखनऊ में रहकर ओला कैब चलाता है। काजल अक्सर महेश्वर पर लखनऊ साथ लेकर रहने को कहती थी। महेश्वर इन्कार कर देता था। मिली जानकारी के अनुसार घर पर अकेली रहने वाली काजल तनावग्रस्त रहा करती थी। गुरुवार की सुबह काजल काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकली तो घर के बगल में रहने वाली उसकी मौसी की पुत्री जगाने गई। दरवाजा भीतर से बंद मिलने पर खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। गांव निवासी महेश्वर प्रसाद ने गत 10जून को 23वर्षीय काजल से प्रेम विवाह किया था। महेश्वर लखनऊ में रहकर ओला कैब चलाता है। काजल अक्सर महेश्वर पर लखनऊ साथ लेकर रहने को कहती थी। महेश्वर इन्कार कर देता था। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका से उसने शोर मचाया। जानकारी होने के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में काजल का पंखे में रस्सी से फंदे के सहारे लटका शव दिखाई पड़ते ही सनसनी फैल गई। पुलिस को छानबीन के दौरान कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर प्रक्रिया पूरी की। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया मामला आत्महत्या का है। छानबीन में पता चला कि नवविवाहित काजल गांव में नहीं बल्कि पति के साथ लखनऊ रहना चाहती थी। संभवत: इसी बात को लेकर पति से अनबन होने पर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।