जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर विनीत कुशवाहा संगठन विस्तार हेतु जनपद आगमन पर सपा कार्यालय पर डॉ.अवधनाथ पाल के नेतृत्व में नौजवान साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक को संम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के लिए बड़ा परिवर्तनकारी होगा। जिसमें नौजवानों की बड़ी भूमिका होगी। केन्द्र में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी तो देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर और डॉ.राममनोहर लोहिया और नेताजी के सिद्धांतो और उनके बताए रास्ते पर चलेगा। लेकिन अगर पीछे रह गए तो भाजपा संविधान बदलकर न जाने किस रास्ते पर ले जाएगी। उन्होने कहा कि पिछड़े और दलितों ने ताकत देकर केन्द्र में एनडीए की सरकार बनायी थी। भाजपा सरकारों ने इन्हीं वर्गों का शोषण किया। अध्यक्षता करते हुए डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा कि हर समाज और दल के लोग जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं। सभी चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो, जिस जाति की जो आबादी हो उसके हिसाब से हक मिले। आज पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक खास कर मुस्लिम भाई, नौकरी, रोजगार या संस्थानों में हर जगह पीछे हैं। उक्त अवसर पर राजन यादव, राकेश मौर्या, राजदेव यादव, हिरालाल विश्कर्मा, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जयसवाल, अनवारुल गुड्डू, भानु प्रताप मौर्या, रजनीश मिश्रा, दिलीप प्रजापति, नितिन सैफई, अनुपमा पटेल, अजमत अली, कमाल, कमालुद्दीन अंसारी, ऋषि यादव, रमन यादव, सोनी यादव, अन्नपूर्णा, तारा त्रिपाठी सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
2024 का चुनाव होगा परिवर्तनकारी – विनीत कुशवाहा

Previous article

