Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर202वें जन्मदिवस पर याद की गई रानी लक्ष्मी बाई

202वें जन्मदिवस पर याद की गई रानी लक्ष्मी बाई

जौनपुर। हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के बैनर तले पराक्रमी, वीर योद्धा, विरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई का 202 वां जन्मदिन पर माला फूल चढ़ाया, मोमबत्ती जलाकर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला, कहा कि लक्ष्मी बाई महिलाओं के लिए, प्रेरणा स्रोत, वीरता के प्रतीक है, इन्होंने अपने देश के लिए महिला उत्थान के लिए अपना सर्वत्र न्यौछावर कर दिया, और अंग्रेजो के समक्ष कभी झूकी नहीं अंग्रेजो को लोहे का चना चबाने के लिए मजबूर कर दिया। रानी की तलवार लन्दन तक चमकी, आज ऐसे विरांगना को  हिन्दुस्तान  भूलता जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सर्व एडवोकेट दीपा, उषा, रिहिणी, रूपा, मंजू, बीना तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश राज पाठक, राजेश कुमार गुप्ता, संतोष, राहुल, सुभम, रामदेवल, विजय लक्ष्मी आदि सैकड़ो अधिवक्ता, वादकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।