― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुर18 सूत्री मांगों पर होने वाले धरने के शिक्षकों ने की बैठक

18 सूत्री मांगों पर होने वाले धरने के शिक्षकों ने की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के आह्वान पर शिक्षक कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ी बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाली सहित 18सूत्री मांगों को लेकर 9 अगस्त 2023 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर होने वाले विशाल धरना- प्रदर्शन को लेकर जिला इकाई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश यादव की अध्यक्षता में बीआरपी इंटर कॉलेज में आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में 9अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग प्रत्येक तहसील की जिम्मेदारी निर्धारित की गई और कहा गया कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मानित शिक्षकों एवं शिक्षिका बहनों को धरना स्थल डीआईओएस कार्यालय पर समय से पहुंचकर धरने को सफल बनाने के लिए उनसे संपर्क करें। बैठक में उपस्थित प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप एक इलाके में पुरानी पेंशन को बहाल कराने के लिए जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक धरना प्रदर्शन के माध्यम से वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश सरकार को एहसास कराना है कि 2024 का चुनाव जीतना है तो लाखों शिक्षक कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी रूपी पुरानी पेंशन बहाल करना होगा। आगामी लोकसभा के चुनाव में मुख्य मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली होगा। इसलिए जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए कॉलजों में शिक्षकों से संपर्क कर संगठन की शक्ति की बदौलत प्राप्त उपलब्धियों से नौजवान शिक्षकों को अवगत करायें। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश यादव ने अपने जिला इकाई के पदाधिकारियों से कहां  की धरने को सफल बनाना कि हमारी प्राथमिकता होगी। उक्त अवसर पर पदाधिकारी रितेश यादव, अनिल कनौजिया, रामनारायण बिंद, शैलेंद्र सरोज, विजय प्रकाश गौतम, संतोष दुबे, राकेश मिस्र, कमलनयन, अजीत चौरसिया, नरेंद्र सरोज, रमेश कुमार, नागेंद्र प्रसाद यादव, अनिल कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, श्याम नारायण मौर्य सहित आदि  शिक्षक उपस्थित रहें।

Share Now...