Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeउत्तर प्रदेश17 साल की लड़की से कराया जा रहा था देह व्यापार, परिवार...

17 साल की लड़की से कराया जा रहा था देह व्यापार, परिवार की पहचान के लिए होगी डीएनए जांच

आगरा के ताजगंज के नाहरगंज में 17 साल की लड़की से देह व्यापार कराया जा रहा था। एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने घर पर छापा मारा। किशोरी को मुक्त करा लिया गया। एक महिला भी मिली जो अपने आप को किशोरी की मौसी बता रही थी। उसने किशोरी को बालिग बताया। पुलिस ने रात में ही स्कूल खुलवाकर कागजात देखे, इसमें वो नाबालिग निकली। मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कथित मौसी को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी के परिवार की पहचान के लिए उसकी डीएनए जांच कराई जाएगी।

सदर सर्किल की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अर्चना सिंह ने बताया कि एक एनजीओ ने पुलिस को सूचना दी थी कि नाहरगंज स्थित एक घर में नाबालिग को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर शनिवार को पुलिस टीम ने घर पर छापा मारा। एक किशोरी और महिला मिले। घर में आपत्तिजनक सामग्री मिली। महिला किशोरी को अपनी बेटी बता रही थी, जबकि किशोरी भी महिला को मां कह रही थी। मगर, महिला और किशोरी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। बाद में महिला ने किशोरी को अपनी बहन की बेटी कहा। बताया कि वह 19 साल की है। आधार कार्ड भी दिया। पिता की मौत की वजह से उनके साथ ही कई साल से रह रही है। बहन बाहर रहती है। कभी-कभार आती है। एसीपी का कहना है कि घर में आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने से देह व्यापार की पुष्टि हुई। किशोरी कहां की रहने वाली है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल एनजीओ की ओर से अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। किशोरी का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। अगर, वह महिला के परिवार की नहीं निकली। उसे कहीं से लाया गया होगा तो मुकदमे में धारा की वृद्धि की जाएगी।

Share Now...