Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शांति भंग में किया चालान

16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शांति भंग में किया चालान

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में विशेष अभियान के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अनेक गांवों से शांति व्यवस्था के दृष्टीगत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए सीआरपीसी में कुल 16 नफर अभियुक्तों (12 नफर अभियुक्त व 4 नफर अभियुक्ता) को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया। जिसमे थाना क्षेत्र के समरबहादुर पटेल पुत्र स्व. तीरथराज उम्र 42 वर्ष निवासी सरायरैचन्दा, सुरेन्द्र पटेल पुत्र स्व. तुलसीराम पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी सरायरैचन्दा, राधेश्याम पटेल पुत्र स्व. श्रीनाथ उम्र 58 वर्ष निवासीगण सरायरैचन्दा, मन्थरा देवी पत्नी रमेश कुमार पटेल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम बनबीरपुर, फोटो देवी पत्नी स्व. श्याम सुन्दर पटेल उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम बनबीरपुर, अजीत पटेल पुत्र अभय राज पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी गरियांवा, अशोक पटेल पुत्र रामबली पटेल उम्र 48 वर्ष निवासी गरियांवा, मल्लू सरोज पुत्र दुखरन सरोज उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कबीरपुर, राजेश राज पुत्र राजबली पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी पकड़ी कस्बा, संदीप पटेल पुत्र त्रिभुअन नाथ पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी पकड़ीकस्बा, सुनील कुमार पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चन्दौकी, अब्दुल मनान पुत्र अजीज अहमद उम्र 50 वर्ष निवासी साहबगंज चुड़ी गली, अजीत जायसवाल पुत्र सुभाष जायसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी दर्जियान, जीलाजीत गौतम पुत्र स्व. भगेलू गौतम उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम मीरपुर मधुपुर, विमला देवी पत्नी जीलाजीत गौतम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मीरपुर मधुपुर, लक्ष्मी नन्दलाल पत्नी स्व. नन्दलाल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मीरपुर मधुपुर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर चालान भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. विवेक कुमार तिवारी  थानाध्यक्ष, उ.नि. संजय कुमार सिंह, वीरबहादुर राम, कमलेश कुमार, हे.का. दिलीप कुमार यादव, संजीव सिंह, म.का. सोनम यादव, आकृति आदि शामिल रहीं।