Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर15 अगस्त पर कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

15 अगस्त पर कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा अवगत कराया गया है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है जो इस प्रकार होगा।

प्रात: 6.30 बजे क्रास कन्ट्री रेस कुत्तूपुर तिराहे से प्रारम्भ होकर स्टेडियम तक किया जायेगा। प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जायेगी। प्रात: 8 बजे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी आदि समस्त सरकारी/अर्धसरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों/ भवनों पर ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रम, प्रत्येक ग्रामसभा एवं विकास खण्ड मुख्यालय पर भी ध्वजारोहण होगा। तदोपरान्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को माल्यार्पण/सम्मान तथा पौधरोपण का कार्यक्रम किया जायेगा। महात्मा गाँधी, डा. भीमराव अम्बेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि समस्त महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जायेगा। प्रात: 10 बजे से शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण उपरान्त मध्यान्ह तक शिक्षण संस्थाओं में खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। प्रात: 11 बजे से मलिन बस्ती मतापुर में स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम व पूर्व से सभी मलिन बस्तियों व अन्य समस्त सार्वजनिक स्थानों पर पूर्ण रूप से साफ-सफाई व चूने आदि का छिड़काव, समस्त ग्राम पंचायतों में किया जायेगा। सायं 6 बजे टाउन हाल, नगर पालिका परिषद में जनसभा का आयोजन, स्वतंत्रता आन्दोलन की स्मृति से सम्बन्धित व्याख्यान किया जायेगा। 14, 15, 16 अगस्त की रात्रि में समस्त सरकारी कार्यालय एवं शाही पुल पर प्रकाश कराने का कार्यक्रम होगा और 14 व 15 अगस्त को समस्त शहीद स्मारकों/शहीद स्तम्भें पर साफ-सफाई एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम कराया जायेगा।

  • 15 अगस्त को बंद रहेंगी आबकारी दुकानें

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला आबकारी अधिकारी उमेश चन्द्र पाण्डेय ने अवगत कराया है कि संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 में दिए गये प्राविधानानुसार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त के अवसर पर समस्त आबकारी दुकानों को बन्द रखा जाना है। समस्त अनुज्ञापी, देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भॉग, ताड़ी एवं सीएल02, एफएल02/2बी, माडलशाप, समिश्रबार, समस्त अनुज्ञापियों को निर्देशित किया है कि स्वतन्त्रता दिवस को समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भॉग, ताड़ी की दुकानों एवं सीएल02, एफएल02/2बी, माण्डलशाप एवं समिश्रबार के अनुज्ञापनों को बन्द रखना सुनिश्चित करें। उक्त बन्दी का नियमानुसार कोई प्रतिफल देय नहीं होगा।