जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्देश पर सपा के डॉ.अवधनाथ पाल के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ 142सांसदों के अलोकतांत्रिक निलम्बन के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना दिया। धरना का नेतृत्व कर रहें डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र संविधान को खत्म कर देना चाहती हैं। सरकार के खिलाफ जो भी बोलता है। उसे प्रताड़ित और जेलों में भेजने का काम करती हैं। विपक्ष के सांसदों का जिस तरह निलंबन हुआ। उससे अब यही महसूस हो रहा है।

भाजपा सरकार लोकतंत्र प्रक्रिया को पूर्णरूप से खत्म कर देना चाहती है, सरकार के गलत नीतियों से देश की जनता, किसान और नौजवान सभी लोग दुःखी है। केन्द्र की सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। यह गरीब और किसान की सरकार नहीं है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जनता भाजपा से नाराज है और वह परिवर्तन चाहती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटा देगी। पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि भाजपा सरकार, सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है, जनता सब देख रही है। जो भी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करेगा, जनता उसे हरा देगी। जनता भाजपा को सत्ता के दुरूपयोग की सजा देगी। कहा कि समाजवादी पार्टी की रणनीति इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की है। इंडिया गठबंधन पीडीए के रास्ते पर चलकर मजबूत होगा। इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा हटेगी तो संविधान और लोकतंत्र बचेगा। कहा कि समाजवादियों की लड़ाई पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यकों को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए हैं। जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। जातीय जनगणना से ही सामाजिक न्याय मिलेगा। सामाजिक न्याय का रास्ता जातीय जनगणना से निकलता है, जातीय जनगणना हर हालत में होनी चाहिए। धरनें मे मुख्य रूप से विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, ऊदल यादव, श्रवण जायसवाल, सैय्यद मो.आरिफ, राहुल त्रिपाठी, हीरालाल विश्वकर्मा राजेंद्र टाइगर, राजेश यादव, विवेक रंजन, राजन यादव, शुशील चन्द्र, मेवा लाल गौतम, संजय सरोज, अनील दूबे, भानु मौर्या, गुड्डू सोनकर, शिवजीत, दिलीप प्रजापति, आशुतोष मौर्या, रामू मौर्या सहित आदि लोग मौजूद रहे।
- संसद के दोनो सदनों से सांसदों के निलंबन पर कांग्रेसी हुए आंदोलित

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अप्रत्याशित हमला करते हुए दोनो सदनों से 142सांसदों के निलंबन और हमारी लोकतांत्रिक नींव पर किए जा रहे हमले का जोरदार विरोध किया गया। सभी कांग्रेस पदाधिकारी, प्रâंटल एवं अनुसांगिक संगठन के सदस्य, कार्यकर्ता गण दिन 11:00 बजे जोगियापुर स्थित पुराने जिला कार्यालय के समीप एकत्र होकर कलेक्ट्री कचेहरी तक नारे लगाते हुए। पदयात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। पदयात्रा के पश्चात कांग्रेसी कलेक्ट्री कचेहरी में चल रहे घ्र्Dघ्A गठबंधन के धरने में शामिल हो गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 40करोड़ मतदाताओं की अगुवाई करने वाले सांसदों का निलंबन करके देश के मतदाताओं का अपमान किया है। संसद में जनता की आवाज को दबाने का काम किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी अलोकतांत्रिक तरीके से गरीबो, किसानो, छोटे व्यापारियों, बेरोजगार, महिलाओ की आवाज को कुचल देना चाहते है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि सरकार का यह कृत्य हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतो की हत्या और हमारी संसद को लोकतंत्र के कब्रिस्तान में बदल जाने के रूप में वर्णित किया जाएगा। देश की भाजपा सरकार बाबा साहब के बनाए हुए संविधान में समाज के वंचित, पिछडो, अल्पसंखयक के सम्मान और समान अधिकार की बात की थी। उन्हें अधिकार दिया था, उसको पूर्ण रूप से कुचल देने का काम कर रही है। इस अवसर पर रेखा सिंह, पंकज सोनकर, सत्यवीर सिंह, धर्मेंद्र निषाद, राजेश गौतम, तिलकधारी निषाद, राकेश सिंह डब्बू, राकेश उपाध्याय, अबुज़र शेख, विकास तिवारी, मंगला गुरु, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।