Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुर141 cylinder stolen : पति-पत्नी को बंधक बनाकर गोदाम से 141 सिलेंडर...

141 cylinder stolen : पति-पत्नी को बंधक बनाकर गोदाम से 141 सिलेंडर उठा ले गये चोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार की बीती जनार्दन इण्डेन ग्रामीण वितरक केन्द्र पर रखवाली कर रहे पति-पत्नी चौकीदार को कमरे मे बंद करके चोरो ने गोदाम पर रक्खा 141गैस सिलेंडर उठा ले गये। दो वाहन चोर लेकर आये थे दो पिकअप एजेन्सी की लेकर चले गये। दूसरे दिन दोनो पिकअप प्रयागराज के हंडिया थाना के धनूपुर के पास भक्तियार गाँव के पास छोडकर चले गये। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस जांच मे जुट गयी है। मीरगंज थाना के चौकी कला गाँव निवासी संतोष सिह का सेमरी गाँव मे जनार्दन इण्डेन ग्रामीण वितरक केन्द्र का आफिस है जहाँ गोदाम से गाँव गाँव मे सिलेंडर की सप्लाई कराई जाती है। बीती रात सेमरी गाँव स्थित गोदाम पर पहुचे चोरो ने रखवाली के लिए रक्खे गये चौकीदार चोन्हर बनवासी और उसकी पत्नी उर्मिला को कमरे मे बंद करके अपने दो गाडीयों मे और ऐजेन्सी को दो पिकअप मे 141गैस सिलेंडर भर कर लेकर चले गये। भोर मे 4बजे एजेन्सी पर सप्लाई लाने के लिए पहुंचा ट्रक ड्राइवर तब उसे घटना की जानकारी हुई। तो उसने मालिक सन्तोष सिह को सूचना दी। सन्तोष सिह ने मीरगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मीरगंज पुलिस हरकत मे आ गयी और जांच मे जुट गयी। सुबह प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना के भक्तियार गाँव के पास ऐजेन्सी की दो पिकअप खाली हाल मे मिली। ऐजेन्सी मालिक सन्तोष सिह ने बताया की 12सिलेंडर भरे हुए तथा 129सिलेंडर खाली थे। थानाध्यक्ष मीरगंज रमेश कुमार का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है जल्द चोरो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Share Now...