― Advertisement ―

spot_img

क्या 2035 तक आम आदमी स्पेस में रहेगा?

रात को छत पर लेटकर चाँद देखना अब सिर्फ रोमांस या कविता की बात नहीं रह गई है। साल 2026 में दुनिया एक नए...
  • युवक को मारपीट कर गम्भीर रूप से किया घायल

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक को दबंगो ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोग घटना से काफी आक्रोशित हैं। उक्त गांव निवासी कैलाश निषाद के पुत्र को दो दिन पहले कुछ लोगों ने अज्ञात कारणों से जमकर मारपीट दिया था। उस मामले की पुलिस को तहरीर दी गयी थी। उस घटना के लिए कैलाश निषाद के परिवार के लोग गांव के ही सजंय निषाद उर्फ गुड्डू पुत्र भागीरथी निषाद के ऊपर आरोप लगा रहे थे। इसी बात को पूछने संजय निषाद कैलाश के घर पहुंच गया। उसने कहा कि उसके ऊपर गलत आरोप नहीं लगाया जाय। उसका उस घटना से कोई लेना देना नहीं है। इसके बाद भी कैलाश तथा उसके घर के लोग सजंय पर लाठी डंडे से हमला कर दिये। संजय को काफी गम्भीर चोट आयी है। परिवार के लोग उसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले गये। घटना से गांव में तनाव है।

  • महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का 117वां जन्मदिन मनाया गया

जौनपुर धारा, जौनपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के पंवारा बाजार में रविवार को हिन्दुस्तान सोसलिस्ट रिपब्लिक आर्मी एवं लक्ष्मीबाई बिग्रेड की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद   के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान बिग्रेड की अध्यक्ष मंजित कौर ने कहाकि चन्दशेखर का नाम भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में अमिट है बचपन में अंग्रेजों ने उन्हें 15 कोड़ो का दंड दिया था तभी उन्होंने संकल्प लिया कि अब अंग्रेजों के हाथ कभी नहीं लगेंगे। इसी संकल्प को पूरा करते हुए 27 फरवरी 1931 को पुलिस से घिरने के बाद अल्प्रâेड पार्क इलाहाबाद में स्वयं को गोली मारकर अपने प्राणों की आहुति दे दी। गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़ने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आजादी की लड़ाई में अपने क्रांतिकारी क्रियाकलापों से स्वतंत्रता आंदोलन की ज्वाला को निरंतर प्रज्ज्वलित करते रहे। बगल में गई सरायबीका सड़क का नाम चन्दशेखर आजाद के  नाम से रखने की मांग की। इस मौके पर राजू पाण्डेय, राधे मोहन, आकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ.  धरम सिंह ने किया।

  • एडिशनल एसपी के निधन पर कांग्रेसजनों ने की शोकसभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व डीजीपी के भाई एवं एडिशनल एसपी सुधाकर यादव के आकस्मिक निधन पर दु:ख जताते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के सब्जी मंडी स्थित कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि जौनपुर ने एक योग्य पुलिस अधिकारी को खो दिया है। पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के छोटे भाई सुधाकर यादव के आकस्मिक मृत्यु से निशब्द हूं जो कि एक मिलनसार और योग्य अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। जो बीत गया उसे दोबारा तो नहीं लाया जा सकता मेरी आत्मीय सहानुभूति शोकाकुल परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक सभा में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, रामनगर प्रधान धीरेन्द्र बहादुर सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, छोटेलाल यादव, दयासागर राय, नीरज राय, नेसार इलाही, अमन सिन्हा, मुकेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

  • विद्युत कर्मी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर पुलिया बाजार से रविवार को पुलिस ने विद्युत कर्मी से मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो दलपतपट्टी गांव में विद्युत विभाग के कर्मी जितेंद्र कुमार को मीटर लगाने को लेकर हुए विवाद में कोतवालपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव उर्फ डीएम पुत्र जय बहादुर यादव ने डण्डे से मार पीटकर घायल कर दिया था। आरोपी के ऊपर धारा 323, 504, 353,186, 427 तथा 332 दर्ज किया गया था। आरोपी को मुखबिर से मिली सूचना पर एसआई सदन प्रसाद ने मय हमराहियों के गिरफ्तार कर लिया।

  • बिजली सप्लाई में आई खराबी के चलते बाधित रही आपूर्ति

जौनपुर धारा, खेतासराय। पिछले 24 घंटे के दौरान नगर के फीडर की सप्लाई लाइन में आई खराबी के चलते उपभेक्ताओं को सिर्फ़ 8 घण्टे ही बिजली मिल पाई। रविवार शाम बिजली कर्मचारियो द्वारा मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई। नगर के 13 वार्डो और शाहपुर में शनिवार दोपहर 3 बजे बिजली कटी तो रात 12 बजे आई फिर रविवार सुबह 8 बजे बिजली कटी तो दोपहर 3 बजे आई। बिजली कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि बादशाही उपकेंद्र पर बिजली सप्लाई न आने के कारण नगर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। नगर खेतासराय की आपूर्ति पूर्वांचल विश्विद्यालय केन्द्र से बादशाही उपकेंद्र आती है। जेई पुनीत सिंह ने बताया की तरसावां मे इंसुलेटर में खराबी तथा पूर्वांचल उपकेंद्र के ब्रेकर में खराबी के चलते आपूर्ति बाधित थी। मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

  • वृहद पौधरोपण अभियान की कड़ी में हुआ पौधरोपण

जौनपुर धारा, सुइथाकला। वृहद पौधरोपण जन आन्दोलन की कड़ी में शनिवार को क्षेत्र में ब्लाक मुख्यालय समेत तमाम सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों द्वारा बड़े पैमाने पर पौधरोपण का कार्य हुआ। इस दौरान इमारती पौधों के अलावा छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र प्रमुख विद्या तिवारी व संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी सुबाष प्रथम और गौरवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण का कार्य किया गया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने पर्यावरण संतुलन में पौधों की अहम भूमिका बताया गया। पंचायत विभाग से एडीओ पंचायत राजेश कुमार ने 11060 पौधरोपण का लक्ष्य बताया। अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में पौधरोपण का कार्य हुआ। बीआरसी परिसर में खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य व एआरपी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण का कार्य किया गया। शिक्षण संकुल समोधपुर में प्रबन्धक हृदय प्रसाद सिंह रानू व प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह व पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने पौधरोपण जीवन के लिए सराहनीय कार्य बताते हुए हरी झण्डी दिखाया। परिसर में दो सौ पौधरोपण हुआ। शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीर पट्टी में प्रबन्धक वंशगोपाल त्रिपाठी द्वारा पौधरोपण का शुभारंभ हुआ। मोहम्मद हुसैन इंटर वâालेज खानबड़ेपुर में प्रबन्धक मो. हसन तनवीर, इन्दिरा गांधी स्मारक सर्वोदय इंटर कालेज कटघर रामनगर में प्रबन्धक महेंद्र प्रताप मिश्र के नेतृत्व में 100 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। बाल संरचना संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज लालापुर में प्रबन्धक सुरेश पाण्डेय के निर्देशन में प्रधानाचार्य संतोष कुमार पाण्डेय व रणविजय के नेतृत्व में पौधरोपण का कार्य हुआ। इस दौरान इमारती प्रजाति के पौधों के अलावा अर्जुन, चितवन, ढिठोर और शीशम समेत अन्य छाएदार व औषधीय पौधे रोपे गए।

Share Now...