जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रुहटटा में बुधवार सुबह 14 वर्षी मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी हुई लाश मिली। इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखास निवासी रामू विश्वकर्मा कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ मोहल्ला रूहट्टा में रहा करते हैं। बुधवार की सुबह परिवार के लोग घर से कहीं बाहर गए हुए थें। वापस लौटकर आने पर देखा तो उनका 14वर्षी पुत्र पवन उर्फ रोशन विश्वकर्मा घर के अंदर लगे पंखे से रस्सी के सहारे फांसी पर उसकी लटकी हुई थी। लाश देखकर लोगों के होश उड़ गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। इस घटना को लेकर जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है। कुछ ही देर बाद घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी सरायपोखता राजेश कुमार सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
14 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली लाश



