Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुर12 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज

12 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज

  • पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर 17 दिन बाद हुई कार्रवाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार में 30 मई को मनबढ़ों द्वारा दुकान में घुसकर मारपीट व लूट के मामले में 17 दिन बाद पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर 12 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है। क्षेत्र के बेलवा निवासी राम बहादुर यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 30 मई को शाम 7:30 बजे उनके भतीजे आशीष व विवेक उर्फ सनी बेलवा स्थित अपनी मैंगो जूस सब्जी व पान की दुकान पर बैठा था इतने में बाजार के ही मनबढ़ किस्म के राजकुमार जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुनील जायसवाल पुत्रगण फूलचंद जायसवाल, आलोक उर्फ अनुज, अनुराग पुत्र अनिल, अनुज कुमार व सुमित कुमार पुत्रगण राजकुमार, सुरेश चंद्र पुत्र फूलचंद, अभिषेक पुत्र रमाशंकर सोनू पुत्र राजेंद्र व अजय पुत्र अशोक निवासी बरईपार व आकाश दुकान पर पहुंचकर उनके भतीजे से मैंगो जूस पिलाने के लिए कहा। उनके भतीजे ने मैंगो जूस न होने की बात कही तो उक्त लोगों ने उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। दुकान के गल्ले में रखा 9000 रूपया भी निकाल लिया। जब आसपास के लोग दौड़े तो उक्त लोग धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को उसी दिन दिया लेकिन पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। बल्कि मनबढ़ जो हरे पेड़ों की कटाई करता है उसकी पुलिस से सांठगांठ है। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर पुलिस ने 17 जून को मुकदमा पंजीकृत किया।