Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeमनोरंजन12 साल पहले हनी सिंह ने की थी ऐसी भविष्यवाणी

12 साल पहले हनी सिंह ने की थी ऐसी भविष्यवाणी

बॉलीवुड रैपर हनी सिंह के गानों की बात ही अलग है। आज यो यो हनी सिंह का जन्मदिन हैं। अपने काम के साथ-साथ विवादों को लेकर भी हनी सिंह काफी चर्चा में रह चुके हैं। लेकिन आज हम आपको हनी सिंह की 12 साल पहले की गई उस भविष्यवाणी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके चलते शाहरुख खान उन्हें घर बुलाने पर मजबूर हो गए थे।

यो यो हनी सिंह, आज से कुछ साल पहले ये शब्द बच्चे-बच्चे की जुबान पर इस कदर चढ़ गए थे, कि वह बस यो यो हनी सिंह ही गाया करते थे। इस बात को कोई नहीं नकार सकता कि हनी सिंह ही वो नाम है, जिसने रैप को भारत में एक नई पहचान दिलाई। हनी सिंह के गानों को सुनने के बाद लोगों के बीच रैपर बनने की इच्छा तेजी से उभरकर समाने आने लगी। कुछ सालों पहले हनी सिंह का ऐसा जलवा था कि बड़े-बड़े सितारे उनके गाने अपनी फिल्मों में लेना चाहते थे। हनी सिंह से जुड़ा एक 12 साल पुराना किस्सा है। साल 2012 में हनी सिंह शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका तलाश कर रहे थे। उस दौरान रैपर, अल्फाज के साथ टूर कर रहे थे। वहां उनके इवेंट का एक बड़ा सा पोस्टर लगा हुआ था। तभी हनी की नजर उसी के ठीक साथ लगे शाहरुख खान के पोस्टर पर पड़ी, जो उनके पोस्टर से थोड़ा छोटा था। रैपर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उस वक्त उन्होंने अलफाज से कहा था कि एक साल बाद शाहरुख हमें अपने घर बुलाएगा। हनी सिंह के मुंह से वो शब्द क्या निकले, एक साल बाद उनकी कही हुई बात सच भी हो गई। साल 2013 में हनी सिंह को शाहरुख खान ने अपने घर बुलाया। जहां किंग खान ने उनसे फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए गाना तैयार करने को कहा। उस वक्त शाहरुख ने उनका गाना अंग्रेजी बीट सुना था। जो उन्हें काफी पसंद भी आया था। सुपरस्टार ने रैपर से उसी तरह का एक गाना बनाने को कहा। लेकिन हनी ने पहले उनसे फिल्म की कहानी के बारे में जाना। जिसे सुनते-समझते 3 घंटे का वक्त यूं ही गुजर गया। लंबी बातचीत के बाद रैपर गाना बनाने के लिए तैयार हो गए। हनी सिंह ने तब शाहरुख से कहा था कि अब वो उनसे तभी मिलेंगे जब उनके पास सुपरहिट गाना होगा। जिसके बाद रैपर ने लुंगी डांस तैयार किया। लेकिन शाहरुख को ये गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। जिसपर हनी बोले, चाहिए तो ठीक है, नहीं चाहिए तो मैं इसके सिंगल रिलीज कर दूंगा। शाहरुख ने हनी की बात मानी आैर इस गाने को फिल्म में रखा।

Share Now...