Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर12 दिन बीत जाने के बाद भी नही मिला कोई सुराग

12 दिन बीत जाने के बाद भी नही मिला कोई सुराग

  • कोचिंग संचालक पर लगाया किशोरी को गायब करने का आरोप
  • कोतवाली पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर स्वयं ढूंढने की दे रही सलाह

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी घर से कोचिंग के लिए निकली और 12 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक घर वापस नहीं आई। जिस दिन से घर से गायब हुई है उसी दिन से उसकी मां कोतवाली का चक्कर लगा रही है। उसने प्रतिभा कोचिंग क्लासेज के संचालक के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कोचिंग संचालक ने उसकी लड़की को गायब किया है। पीड़िता ने कहा कि कोचिंग संचालक आशीष यादव उसकी बेटी के नम्बर पर देर रात अश्लील मैसेज भेजता था, जिस पर लड़की के भाई व उसकी माँ ने पूछताछ किया तो कोचिंग संचालक व उनके दोस्तों व समर्थकों द्वारा विभिन्न मोबाईल नम्बरों से धमकी देते कहा गया कि इस मामले को लेकर कोई कार्यवाही करोगी तो अंजाम बुरा होगा। इस बावत थाना पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को स्वयं ढूंढने की सलाह देकर अपने दायित्वों से पल्ला झाड़ रही है। पीड़िता मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने गयी तो कप्तान से मुलाकात न होने पर क्षेत्राधिकारी सदर को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी आपबीती बताते हुए रो पड़ी। सीओ सिटी ने आश्वासन दिया है कि उसके मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के मां के अनुसार किशोरी की उम्र 19 साल है अभी शादीशुदा नहीं है और वह कोचिंग के लिए बरईपार चौराहे पर स्थित प्रितभा कोचिंग क्लासेज पर प्रतिदिन आती जाती थी। कोचिंग संचालकों के विरुद्ध मां ने आरोप लगाया की आज तक पुलिस ने कोचिंग संचालकों के विरुद्ध कोई कार्यवाही करने के बजाय पीड़िता को अपनी बेटी खुद ही खोजने की सलाह दे रही है। ऐसी स्थिति में अब देखना है कि दर-दर भटक रही पीड़ित माँ को कब तक न्याय मिलेगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज है और किशोरी की खोजबीन जारी है।