― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर1101 दीपों से जगमगा उठा चौरामाता मंदिर

1101 दीपों से जगमगा उठा चौरामाता मंदिर

  • रंगोली में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को किया सम्मानित
  • डॉ.अर्चना शुक्ला दीपदान में हुई शामिल, बच्चों को किया प्रोत्साहित

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में शनिवार रात में सप्तमी तिथि को भव्य दीपदान का आयोजन किया गया। जिसमें 1101 दीपों से मंदिर परिसर जगमगा उठा, बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। जय माँ काली के जयघोषों से मोहल्ला गुंजायमान रहा। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला गुड़हाई (मलिया का गोड़ा) में निर्माणाधीन माँ काली चौरा माता मंदिर है। जहां पर सप्तमी को 1101 दीपों से माँ का दरबार जगमगा उठा। परिसर भव्य और दिव्य लौ से प्रकाशमान रहा जिसकी शोभा देखते ही बन रही थी। हर कोई इस पल को कैमरे में कैद करता दिखाई दिया। वहीं भाजपा काशी प्रान्त क्षेत्रीय मंत्री डॉ.अर्चना शुक्ला, नीलम गुप्ता महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष, आशुतोष त्रिपाठी समृद्धि ग्रुप ऑफ एजुकेशन डायरेक्टर व जिला सत्संग प्रमुख राजीव कुमार गुप्ता (दाल मील) मुख्य अतिथि के रूप में माँ की आरती में सम्मिलित होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। धीरे-धीरे दीपों की लौ से माता का दरबार भव्य और दिव्य लगने लगा। इस दौरान अर्चना शुक्ला भक्तों के साथ बैठकर माता के गीत गए। दुसरी ओर दीपदान उत्सव में रंगोली बनाने वाली वैष्णवी गुप्ता, महिमा गुप्ता, अनन्या गुप्ता, सीता गुप्ता, श्रद्धा सोनी, हर्षिता पांडेय, सुनीता प्रजापति, गुनगुन गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, सेजल सोनी, श्रुति चौरसिया, परी गुप्ता, आराध्या चौरसिया व शिल्पी पुष्पाकार को अंगमवस्त्र और मेडल देकर मुख्य अतिथियों ने सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व शिवप्रसाद गुप्ता ‘बब्लू’ विश्वनाथ रेस्टोरेंट डायरेक्टर, अनिल कुमार भूरे सभासद, अरविन्द गुप्ता पप्पू, शिप्रसाद गुप्ता(चक्की) सहित मंदिर के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को अंगमवस्त्र से उनका स्वागत व सम्मान किया। अर्चना शुक्ला ने कहा कि बेटियों का सम्मान ही माँ की पूजा आराधना के बराबर है। नीलम गुप्ता ने कहा माँ का हर रूप स्त्री शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। आशुतोष त्रिपाठी ने कहा बेटियों हम सबकी अभिमान हैं। राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्कृति में स्त्रियां आदिकाल से सर्व शक्तिमान रहीं हैं और गुणगान। जय माँ काली एवं जय माता दी के जयघोषों से मोहल्ला देर रात तक गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर समस्त मंदिर परिवार ने आगुन्तको के प्रति आभार जताया और सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही।

  • बच्चों ने सजाया माँ का दरबार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के नईगंज मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चे ने मिलकर नवरात्रि पर्व पर माँ की पूजा अर्चना कर रहे हैं। सूरज, पीयूष, गोपेश, सुमित और अंकिता ने बताया कि माँ दुर्गा की सुबह शाम पूजा अर्चना व आरती की जाती है और सबको प्रसाद का वितरण किया जाता है। जिनमें हम सबके माता पिता और मोहल्ले वालों का बराबर सहयोग व उत्साहवर्धन करते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल कोचिंग सब काम समय से किया जाता है ताकि पूजा में किसी तरह की दिक्कत न हो। आस-पास के लोग लोग भी बच्चों की सराहना करते हुए नजर आए।

देवी गीतों पर झूम उठे श्रोता, अद्भुत झांकियों ने मोहा मन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के श्री नवयुवक बाल दुर्गा पूजा समिति के रजत जयंती समारोह में शनिवार को माता रानी के भक्तिमय गीत व भजनों पर झूम श्रद्धालु उठे। माँ की दिव्य झांकियों का दर्शन कर कृतार्थ भक्तजन हुए। नगर देर रात तक भक्तिमय रस में सराबोर रहा। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर के पुरानी सब्जी में स्थित नवयुवक बाल दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में 25वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भक्तिमय आयोजन किया गया। जिसमें दूसरे दिन देर शाम को देवी जागरण कार्यक्रम में शहजादे आर्ट ग्रुप प्रयागराज से आए कलाकारों द्वारा एक से बढ़ एक धार्मिक गीतों व भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। श्रद्धालुओं को धार्मिक गीतों में डूबो दिया, देवी गीतों के बही बहार में श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। बाड़ी शेर पर सवार, विन्ध्याचल मैया, बेटा बुलाए माँ दौड़ी चली आए आदि भजनों पर भक्त सराबोर रहे। महिषासुर वध, शिव ताड़व, हनुमान नृत्य, द्रौपदी चीर हरण आदि पर प्रस्तुत गीतों व झांकियों को देख कर लोगों ने खूब सराहा। समिति के पदाधिकारियों में अनुप कुमार गुप्त, रूपेश भोज्यवाल, गुड्डू भोज्यवाल, राजेश कुमार गुप्त, चंदन सोनी, विशू साहू, अन्नू साहू, विनोद विश्वकर्मा, रोहित गुप्त, पवन ऊमर, सभासद सौरभ जायसवाल, दीपू मोदनवाल, सूर्य लाल जायसवाल, समाजसेवी राजकुमार नेता व राजेश कुमार गुप्त नेता, पत्रकार शुभम कुमार गुप्त शामिल रहे। मुख्यरूप से प्रबंधक उमाकांत केसरी, अनुप कुमार गुप्त, राजेश कुमार गुप्त, संतोष कुमार गुप्त गुड्डू, श्रेयम कुमार गुप्त, राम किशन साहू, चंदन सोनी, मोनू मोदनवाल, दीपक केसरी, रोहित केसरी, जुगनू सोनी, विनोद विश्वकर्मा, विशु साहू, अन्नू साहू आदि मौजूद थे।

बच्चियों ने किया डांडिया नृत्य

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नवरात्र के सातवें दिन शनिवार रात कस्बे में स्थित मां वैष्णवी देवी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में मोहल्ले के नन्हे मुन्ने बच्चियों द्वारा डांडिया नृत्य कर पूजन अर्चन किया गया। पारंपरिक वेषभूषा में सज कर पहुंची बच्चियों ने देवी गीत व भजन भी प्रस्तुत किया। महिलाएं व बच्चियों ने एक साथ जुट कर मां दुर्गा का विधिवत श्रृंगार कर पूजन-अर्चन किया। मुख्य अतिथि भरत मिलाप रोशनी कमेटी मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू ने डांडिया नृत्य में भाग लिए बच्चियों को सम्मानित किया। बच्चियों ने भक्ति गीत पर आधारित संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया और अन्त में भक्तों को प्रसाद विकृत किया गया। डांडिया नृत्य में रागिनी यादव, रिमझिम सिंह, पंछी सिंह, साक्षी, श्वेतांजलि गुप्ता, प्राजंलि गुप्ता, सृष्टि, तृषा, तनु, मानसी, रिशु, मुस्कान व चांदनी आदि ने नित्य प्रस्तुत किया।

Share Now...