Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeदेश11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी राष्ट्रपति

11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 11 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2023 प्रदान करेंगी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पीएमआरबीपी विजेताओं के साथ संवाद करेंगे. आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में विजेता बच्चों के साथ संवाद करेंगी और उन्हें बधाई देंगी.

राष्ट्रपति बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों में 11 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के छह लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं. प्रत्येक विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा. बयान के अनुसार, इस साल कला एवं संस्कृति क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि के लिए चार, वीरता में एक, नवाचार में दो, समाज सेवा में एक और खेल क्षेत्र में तीन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. बता दें कि केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए पीएमआरबीपी पुरस्कार प्रदान करती है. यह पुरस्कार पांच से 18 साल तक के बच्चों को कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और खेल क्षेत्र में उनकी उन असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है, जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के योग्य हैं. गौरतलब है कि प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा. यह पुरस्कार 5-18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, समाज सेवा और खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं. पिछले साल 29 बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

Share Now...