Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुर10नवंबर को मनाया जायेगा अष्टम आयुर्वेद दिवस

10नवंबर को मनाया जायेगा अष्टम आयुर्वेद दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अष्टम आयुर्वेद दिवस संबंधी बैठक संपन्न हुई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.कमलरंजन द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष धनतेरस के अवसर पर 10नवंबर को अष्टम आयुर्वेद दिवस मनाया जाना है। इस वर्ष इसकी थीम रखी गई है ‘हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद’। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इस सुअवसर पर आयुर्वेदिक पद्धति पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दे।छात्र-छात्राओं, किसानों तथा आम जनमानस के बीच तथा जन स्वास्थ्य में आयुर्वेद के महत्व को देखते हुए कैंप लगाकर इसका प्रचार प्रसार कराएं। विद्यालयों तथा सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इसका प्रचार प्रसार कराया जाए। साथ ही उन्होंने औषधीय गुणों से युक्त पौधों के पौधारोपण को बढ़ावा देने एवं इसके बारे में लोगो को जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, प्रभारी वनाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य चिकित्सकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।