जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में मड़ियाहूँ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में संपन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें सर्वाधिक राजस्व के मामले 68, पुलिस विभाग 14, विकास विभाग 12 तथा अन्य विभागो से संबंधित 09 शिकायते थी। जिसमें से कुल 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है। उनका जांच करके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ज्यादातर शिकायतें जमीन विवाद के संबंध में प्राप्त हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राजस्व तथा पुलिस विभाग की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करें तथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपालों तथा कानूनगों की संयुक्त टीम बनाकर जमीन विवाद के मामलों की जांच कराई जाए तथा उसका नियमानुसार समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि जमीन विवादों के प्रकरण में यदि कोई भी लेखपाल लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जमीन विवादों का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम सराय विक्रम तहसील मड़ियाहूँ निवासी अमर बहादुर सिंह द्वारा शिकायत की गई कि 21अक्टूबर को सुबह 8बजे खेत में ट्रेक्टर से जुताई की जा रही थी। गांव के कुछ लोगो द्वारा जुताई के लिए मना किया गया। संबंधी प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम भेज कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहॅू की संयुक्त टीम द्वारा जांच कराकर समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी मडियाहूं कुदाल गौरव, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल सहित अन्य जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
103 शिकायतों में महज नौ का मौके पर निस्तारण

Previous article


